International Nelson Mandela Day 2023: नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस आज,जानिए क्या है नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस का इतिहास?
यह दिन हर साल 18 जुलाई को नेल्सन मंडेला के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह दिवस पहली बार 18 जुलाई 2010 को मनाया गया था। इससे पहले, नवंबर 2009 में संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक तौर पर नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाने की घोषणा की थी

International Nelson Mandela Day 2023:अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस 2023 दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की गिनती संयुक्त राष्ट्र में की जाती है। उनके कार्य और विचार दुनिया के लिए एक मिसाल हैं।
International Nelson Mandela Day 2023

अपना पूरा जीवन शांति और रंगभेद के खिलाफ समर्पित करने वाले मंडेला के सम्मान में हर साल 18 जुलाई को नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। दुनिया भर में कई ऐसे महान लोग ने जन्म लिया जिन्होंने अपने काम और विचारों से दुनिया मे मिसाल कायम की है।
ऐसे मनुष्य की लंबी सूची है, जिनमें दक्षिण अफ़्रीका के नेल्सन मंडेला भी शामिल हैं. नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस हर साल मंडेला के जन्मदिन पर मनाया जाता है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन शांति और रंगभेद के खिलाफ समर्पित कर दिया। 18 जुलाई को नेल्सन मंडेला के जन्मदिन को मंडेला दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
International Nelson Mandela Day 2023
यह दिन हर साल 18 जुलाई को नेल्सन मंडेला के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह दिवस पहली बार 18 जुलाई 2010 को मनाया गया था। इससे पहले, नवंबर 2009 में संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक तौर पर नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाने की घोषणा की थी।
तब से हर साल 18 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस के रूप में मनाया जाता है।नेल्सन मंडेला ने अपना पूरा जीवन रंगभेद के खिलाफ और शांति के लिए संघर्ष करते हुए बिताया था। इस प्रकार, इस दिन का उद्देश्य लोगों को दुनिया भर में गरीबी, सांस्कृतिक विविधता और शांति और मेल-मिलाप से लड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।
इस दिन के 67 मिनट मंडेला दिवस के नाम से भी जाना जाता है।क्योंकि मंडेला ने सामाजिक न्याय के लिए 67 साल तक लड़ाई लड़ी. इसीलिए इस दिन 67 मिनट तक लोगों को देश के लिए कुछ अच्छा करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है।
2014 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दुनिया भर में शांति के लिए नेल्सन मंडेला के अथक प्रयासों की मान्यता में नेल्सन मंडेला पुरस्कार शुरू करने की भी घोषणा की।
International Nelson Mandela Day 2023
यह पुरस्कार हर पांच साल में एक बार दिया जाता है। यह पुरस्कार उन लोगों की उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए दिया जाता है जिन्होंने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया है।