Weather
Mausam Forecast 19 July 2024 : उत्तर भारत में शानदार वापसी कर रहा मॉनसून, जानिए मॉनसून का ताजा अपडेट
आज हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश और केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

Mausam Forecast 19 July 2024 : मौसम विभाग ने आज हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गोवा, महाराष्ट्र, केरल, आंध्र प्रदेश,त्रिपुरा, तेलंगाना, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मध्य प्रदेश और केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।
बंगाल की खाड़ी के मध्य और निकटवर्ती उत्तरी भाग पर कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव के कारण कर्नाटक में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश होने की उम्मीद है।Mausam Forecast 19 July 2024
पिछले 24 घंटों के दौरान गोवा, कर्नाटक, केरल,गुजरात, विदर्भ और दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह मे झमाझम बारिश हुई है। जिससे मौसम सुहावना हो चुका है।Mausam Forecast 19 July 2024
उत्तर भारत समेत देशभर के कई राज्यों में मानसून ने वापसी कर ली है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत में कम बारिश के कारण उमस भरी गर्मी पड़ रही थी, लेकिन अब एक बार फिर बारिश शुरू हो गई है।