Haryana Weather Alert : हरियाणा मे आज सक्रिय होगा एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ, हरियाणा मे होने वाली है भारी बारिश
उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय हुए मध्यम पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज हरियाणा मे मौसम बदलेगा। हरियाणा में आज से 15 अप्रैल तक बारिश होगी कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने की भी उम्मीद है।

Haryana Weather Alert : उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय हुए मध्यम पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज हरियाणा मे मौसम बदलेगा। हरियाणा में आज से 15 अप्रैल तक बारिश होगी कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने की भी उम्मीद है।
मौसम में बदलाव जारी है। परिणामस्वरूप, पूरे हरियाणा में तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पिछले कुछ दिनों से मैदानी राज्यों को प्रभावित कर रहा है। इसके चलते आज मौसम बदला-बदला रहा। आने वाले दिनों में मौसम में बड़े बदलाव की उम्मीद है।
मौसम विज्ञानी डाॅ. चंद्रमोहन ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण आज रात से बादल छाने शुरू हो गए हैं। 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और हल्की से मध्यम बारिश होगी।हालांकि, पहले दिन पूरे राज्य में इसका असर देखने को नहीं मिलेगा।
हरियाणा में आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन तीन दिनों में बादल छाए रहने से रात का तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ जाएगा।