Aaj Ka Mausam :हरियाणा और पंजाब में आज बारिश की संभावना,जानिए अपने शहर का मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक आज यूपी, पंजाब, हरियाणा और बिहार में बारिश की संभावना हैं।
Aaj Ka Mausam :राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है।इसके अलावा सुबह के समय धुंध की चादर छाई रहती है।
चक्रवात के कारण केरल में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।आंधी और बिजली गिरने की भी आशंका है। इसके अलावा ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में भी बारिश की संभावना है।
फिलहाल दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है।अगले पांच दिनों में दिल्ली में कोहरा बढ़ने की आशंका है। लखनऊ में भी अगले पांच दिनों तक कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज यूपी, पंजाब, हरियाणा और बिहार में बारिश की संभावना हैं।मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भी हल्की बारिश की संभावना है। आईएमडी ने अगले कुछ दिनों में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भविष्यवाणी की है और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है।