Weather

Aaj Ka Mausam:मौसम का बदला मिजाज,उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड,

मौसम विभाग ने कहा कि आज पंजाब,हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा देखा जा सकता है।

Aaj Ka Mausam:मौसम विभाग ने कहा कि आज पंजाब,हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा देखा जा सकता है।इसके अलावा बिहार में कल तक और असम,मेघालय,नागालैंड,मणिपुर,मिजोरम और त्रिपुरा में 9 से 11 दिसंबर के बीच सुबह घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है।तापमान लगातार गिर रहा है।मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों के भीतर उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा।इसका मतलब है कि अगले तीन दिनों में उत्तर भारत समेत इन इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है।

मौसम विभाग के मुताबिक,दक्षिण भारत में तीन दिनों तक भारी बारिश की आशंका है।केरल,तमिलनाडु,पुडुचेरी और लक्षद्वीप में अगले चार से पांच दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

असम,नागालैंड,मणिपुर,मिजोरम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी।त्रिपुरा,अरुणाचल प्रदेश,बिहार के कुछ हिस्सों,पश्चिम बंगाल,झारखंड और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश होगी।छत्तीसगढ़,ओडिशा,पूर्वी मध्य प्रदेश,तमिलनाडु,केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button