Aaj Ka Mausam:उत्तर भारत मे चलेगी शीत लहर,हरियाणा,पंजाब,राजस्थान में गिरेगा तापमान
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है।पारा लगातार नीचे जा रहा है और इसका असर अब दिल्ली, यूपी,बिहार,हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में महसूस किया जा रहा है।

Aaj Ka Mausam:दिल्ली समेत उत्तर भारत में लोगों को बढ़ती ठंड के लिए तैयार रहना चाहिए।पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है।पारा लगातार नीचे जा रहा है और इसका असर अब दिल्ली, यूपी,बिहार,हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में महसूस किया जा रहा है।
जल्द ही शीत लहर का प्रकोप देखने को मिलेगा।आपने सुबह के समय ठंडी हवा चलती हुई महसूस की होगी।इस बीच मौसम विभाग ने भी कोहरे की चेतावनी दी है और कहा है कि इससे दृश्यता कम हो सकती है।दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु,कर्नाटक और लक्षद्वीप में बारिश की संभावना है।
देश के कई राज्यों में बारिश के बाद ठंड बढ़ने वाली है।मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है।आईएमडी ने 15 दिसंबर से पश्चिम बंगाल और सिक्किम के विभिन्न हिस्सों में ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया है।मौसम विभाग के मुताबिक,जम्मू-कश्मीर,हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक,आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में जबकि असम और मेघालय और नागालैंड,मणिपुर,मिजोरम और त्रिपुरा में आज ओर कल सुबह घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।