Weather
Aaj Ka Mausam:उत्तर भारत मे कड़ाके की ठंडक ने दी दस्तक,जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2-3 दिनों तक पारा और गिर सकता है।साथ ही कोहरे का भी असर देखने को मिल सकता है।

Aaj Ka Mausam:दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ हरियाणा,पंजाब,राजस्थान,यूपी,बिहार और झारखंड सहित पूरे उत्तर भारत में तापमान गिर गया है।
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2-3 दिनों तक पारा और गिर सकता है।साथ ही कोहरे का भी असर देखने को मिल सकता है।
दिल्ली में सोमवार को इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई,मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।
हिमालय से आने वाली शुष्क हवाओं ने भी छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ा दी है।शुष्क हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में रात का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस गिर गया है।
मध्य प्रदेश में मौसम बदलते ही तापमान में गिरावट जारी है।उत्तरी हवाएं प्रदेश में ठंड बढ़ा रही हैं।मध्य प्रदेश का मौसम भी पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित है।