Chankya Niti

Chanakya Niti:चाणक्य के अनुसार दूसरे मनुष्य के मन का रहस्य जानने का यह है सरल उपाय

चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य का आचरण उसके मन के राज खोल देता है और पापी की आत्मा उसके पापों को सबके सामने उजागर करती है।

Chanakya Niti :चाणक्य को दुनिया के सबसे महान विद्वानों में से एक माना जाता है। वह एक महान विद्वान, दार्शनिक और अर्थशास्त्री थे। उनकी शिक्षाओं का वर्णन उनकी चाणक्य नीति में किया गया है।

चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य का आचरण उसके मन के राज खोल देता है और पापी की आत्मा उसके पापों को सबके सामने उजागर करती है।

आचरण से मन का भेद पता चलता है
इंसान के मन में क्या है यह उसके व्यवहार से पता चलता है। मनुष्य अपने व्यवहार से ही अपने मन का रहस्य खोल देता है। किसी के मन का राज जानने का यह सबसे आसान तरीका है।

अच्छे और बुरे इरादों के बीच का अंतर दूसरे व्यक्ति के व्यवहार को देखकर ही पता लगाया जा सकता है। चेहरे के भावों से यह अनुमान लगाना आसान हो जाता है कि सामने वाला म मनुष्य क्या कहना चाहता है।

दुष्ट की आत्मा उसके पापों को प्रकट कर देती है
जब वह पाप करता है, तो उसकी आत्मा उसे चेतावनी देती है कि यह सही नहीं कर रहा है, लेकिन फिर भी जब मनुष्य पाप करता रहता है, तो उसकी आत्मा बेचैन हो जाती है। फिर, मजबूर होकर, वह अपने पाप को स्वयं प्रकट करता है क्योंकि उसकी आत्मा उसे पीड़ा देती रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button