Weather
Abhi Ka Mausam 28 July 2024 : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज हरियाणा और राजस्थान समेत उत्तर भारत पर मेहरबान हुए इंद्रदेव, आज रात को उत्तर भारत में बारिश होने की संभावना
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इंद्रदेव आज हरियाणा और राजस्थान समेत उत्तर भारत पर मेहरबान हो गए है।

Abhi Ka Mausam 28 July 2024 : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इंद्रदेव आज हरियाणा और राजस्थान समेत उत्तर भारत पर मेहरबान हो गए है। आज सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और तेज धूप निकल रही थी। काले बादलों ने मौसम को सुहावना बना दिया है और कई दिनों से जारी उमस और गर्मी से राहत मिल गई है।
इस साल हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों से मॉनसून रूठा हुआ है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। अब किसानों को आसमान में छाए काले बादलों से बारिश का इंतजार है।

बांधों में पानी की आवक कम होने से नहर में सिंचाई पानी की भी लगातार कमी होती जा रही है। अब अच्छी बारिश होगी तो फसलों को नया जीवन मिलने की संभावना है।

दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया है। शाम को आसमान में काले बादल छा गए है। आज रात को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।Abhi Ka Mausam 28 July 2024

बदलते मौसम से बारिश की संभावना बढ़ गई है। आज शाम तक आसमान में बादल छाए रहने और तेज़ हवाएँ चलने की उम्मीद है। आसमान में बादल छाए रहने और तेज ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।Abhi Ka Mausam 28 July 2024




































