Weather

Cold Day:पूरे उत्तर भारत मे शीतलहर का कहर जारी,जानिए कब होगी बारिश

कल तक हरियाणा, चंडीगढ़,दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने का भी अनुमान है।पंजाब से लेकर यूपी तक शीतलहर का भी असर है।

Cold Day: नए साल की शुरुआत से एक दिन पहले आज देश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक,अगले कुछ दिनों तक देश के उत्तरी हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा ।

यह भी पढे :Ration Depot Operator: हरियाणा मे राशन डिपो संचालक 1 जनवरी से हड़ताल पर, 42 लाख लोगों को नहीं मिल रहा अनाज

पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी 4 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है कल तक हरियाणा, चंडीगढ़,दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने का भी अनुमान है।पंजाब से लेकर यूपी तक शीतलहर का भी असर है।

दिन के दौरान पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में शीत लहर की भी आशंका है।मौसम विभाग ने आज एनसीआर और आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मध्यम से घने कोहरे की उम्मीद है।

तमिलनाडु, दक्षिणी केरल,लक्षद्वीप,अंडमान और निकोबार के दक्षिणी द्वीपों और पूर्वोत्तर भारत में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की उम्मीद है।इसके अलावा पंजाब, हरियाणा,यूपी,उत्तरी राजस्थान और बिहार में बहुत घना कोहरा छाने की उम्मीद है।Cold Day

पश्चिमी हिमालय, झारखंड, ओडिशा और उत्तर पूर्व के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।आज हरियाणा,पंजाब,दिल्ली और यूपी के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रहने का अनुमान है।

Cold Day

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिणी केरल, लक्षद्वीप, बिहार और पंजाब में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

पंजाब के अधिकांश हिस्से और हरियाणा, उत्तरपूर्वी राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्से बहुत घने कोहरे से ढके रहे।इसके अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया है।Cold Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button