Weather

Cold Wave:हरियाणा,पंजाब,में शीतलहर का कहर जारी,कोहरे से विजिबिलिटी हुई कम

कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश तक पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है और इसका असर पंजाब,हरियाणा और दिल्ली से लेकर यूपी तक दिख रहा है।

Cold Wave:इस सीजन में पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो रही है।कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश तक पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है और इसका असर पंजाब,हरियाणा और दिल्ली से लेकर यूपी तक दिख रहा है।

तापमान लगातार गिर रहा है।पंजाब, यूपी और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।दिल्ली-एनसीआर में भी ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है।इस बीच दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान है।

अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।पूर्वी असम,अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप और दक्षिणी केरल में हल्की बारिश की उम्मीद है।गुरुवार को पंजाब के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।

त्रिपुरा में मध्यम कोहरा और दिल्ली तथा बिहार के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है।पंजाब,हरियाणा, चंडीगढ़,दिल्ली,उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान बहुत कम दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button