Garmi Ka Rudr Rup : हरियाणा,राजस्थान और चंडीगढ़ मे गर्मी पहुची फिफ्टी के पास,कूलर और ए.सी के छूटे पसीने
इन इलाकों को अभी सात दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। इस दौरान कई जगहों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा सकता है।

Garmi Ka Rudr Rup : मौसम विभाग ने आज छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए लू चलने का अलर्ट जारी किया है। इनमें राजस्थान,हरियाणा,चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, महाराष्ट्र और दिल्ली शामिल हैं।
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा गहरा दबाव चक्रवाती तूफान में बदल गया है और आज रात को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों पर दस्तक देने वाला है।
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, चंडीगढ़,राजस्थान,दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात को भी लू चल रही है।
इन इलाकों को अभी सात दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। इस दौरान कई जगहों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के एक अधिकारी ने चेतावनी दी कि आज से तापमान और भी अधिक बढ़ सकता है।
25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने का अनुमान है। अगले सात दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
यह भी पढे :Nautapa Weather : जितना अधिक तपेगा नौतपा उतनी अधिक बारिश,जानिए इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 29 मई से और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 30 मई से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
जून के पहले सप्ताह में राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज होने का अनुमान है।