Haryana Heat Wave Alert : हरियाणा में गर्मी बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ी, बिजली की खपत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड,
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ गई है।पिछले साल 18 मई तक कुल बिजली खपत 4905.66 लाख यूनिट थी,जबकि इस साल 18 मई तक 6272.18 लाख यूनिट थी।

Haryana Heat Wave Alert : हरियाणा में गर्मी अपना कहर बरपा रही है।कल दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया,जो इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक है।मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हालात और खराब होने की आशंका जताई है।
कल सुबह 8 बजे अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।इसके बाद तापमान बढ़ता गया और दोपहर 2:30 बजे गुरुग्राम का अधिकतम औसत तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।शुक्रवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में थोड़ी राहत मिली।
यह भी पढे :Monsoon Update Today : मॉनसून की बारिश का इंतजार हुआ खत्म,आज भारत मे होगी मॉनसून की पहली बारिश
कृषि एवं मौसम विज्ञान केन्द्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. मंजीत कुमार के मुताबिक अगले पांच से छह दिनों में तापमान बढ़ने की उम्मीद है।25-26 मई को तापमान 47 डिग्री के पार जाने की उम्मीद है।Haryana Heat Wave Alert
यह भी पढे :Monsoon Update Tomorrow : मानसून आने का इंतजार हुआ खत्म,कल भारत मे दस्तक देने वाला है मानसून
तापमान बढ़ने के साथ ही हवा की गति भी बदल गई है। हवा की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही थी।दक्षिण-पूर्वी हवाओं ने गर्मी बढ़ा दी है। राजस्थान और दिल्ली की सीमा से सटे होने के कारण,गुरुग्राम में रेगिस्तानी हवाओं का खतरा अधिक है।Haryana Heat Wave Alert
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ गई है।पिछले साल 18 मई तक कुल बिजली खपत 4905.66 लाख यूनिट थी,जबकि इस साल 18 मई तक 6272.18 लाख यूनिट थी।
इस साल 10 मई को पीक लोड 1952 मेगावाट था जो 18 मई को बढ़कर 2135 मेगावाट हो गया है।बिजली निगम का दावा है कि मांग के अनुरूप आपूर्ति की जा रही है।