Haryana Ka Mausam: हरियाणा मे कल रात बारिश की तरह गिरी ओस,जानिए हरियाणा मे कब होगी बारिश
हरियाणा में सुबह बादल छाए रहे और घना कोहरा छाया रहा।सुबह हल्की बूंदाबांदी से सड़कें गीली हो गईं। दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे।कल हल्की बारिश की उम्मीद है।
Haryana Ka Mausam :हरियाणा में सुबह बादल छाए रहे और घना कोहरा छाया रहा।सुबह हल्की बूंदाबांदी से सड़कें गीली हो गईं। दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे।कल हल्की बारिश की उम्मीद है।फरवरी के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की आशा नहीं है।
हरियाणा में आज सुबह कोहरा छाया रहा,जिससे वाहन चालकों की रफ्तार पर ब्रेक लगा।मौसम विभाग ने 3, 4 और 5 फरवरी को हरियाणा मे बारिश की उम्मीद जताई है।
हरियाणा में आज सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है।ओस की बूंदें बारिश की तरह गिर रही हैं।इससे कड़ाके की ठंड से राहत मिली है।
सिरसा में बादल छाए हुए हैं।ठंडी हवाएं चल रही हैं।पहले की तुलना में ठंड भी बढ़ गयी है।बूंदाबांदी की उम्मीद है।गुरुवार को भी मौसम का यही हाल रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा और बूंदाबांदी की उम्मीद है।Haryana Ka Mausam
हिसार में सुबह बादल छाए रहने के साथ कोहरा छाया रहा।मौसम विज्ञानी डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार आज रात एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 3 फरवरी को बारिश होने की उम्मीद है।Haryana Ka Mausam