Weather

Haryana Ka Mausam : सुबह होते होते एक बार फिर बदला हरियाणा में मौसम का मिजाज,जानिए आज कहा कहा होगी बारिश

हरियाणा में मौसम ने सुबह होते होते एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने हरियाणा मे बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है।

Haryana Ka Mausam : हरियाणा में मौसम ने सुबह होते होते एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने हरियाणा मे बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। आज हरियाणा के कई जिलों में तेज आंधी से साथ बारिश होने की संभावना है। कई इलाकों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

हरियाणा के सभी जिलों में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। अगले 3 दिनों तक मौसम ऐसा की बना रहेगा। लेकिन तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा, मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा मे 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

Haryana Ka Mausam

उत्तरी हरियाणा के छह जिलों अंबाला, पंचकुला, यमुनानगर,कुरूक्षेत्र, करनाल और कैथल में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। दक्षिण हरियाणा के जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात,पलवल, रोहतक, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत में धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढे : Pri Monsoon Update 2024 : दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में आज शाम से शुरू होंगी प्री-मानसून की गतिविधियां, छतरी निकालकर हो जाओ बारिश के लिए तैयार

Haryana Ka Mausam

मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा में मौसम में यह बदलाव प्री मॉनसून के कारण आ रहा है। इससे एक बार फिर कई जिलों में बारिश होगी। जिससे गर्मी से छुटकारा मिलेगा।

Haryana Ka Mausam

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटों में उत्तर-पूर्व बिहार, केरल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button