Weather

Haryana Weather : हरियाणा में 29 मई तक लू चलने की संभावना,दिन का तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा

हरियाणा में 29 मई तक लू चलने की संभावना है इस दौरान तेज गर्म हवाएं चल सकती है और दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Haryana Weather : हरियाणा में नौतपा 3 दिन तक बहुत गर्म रहने वाला है। मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 16 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है ।

फरीदाबाद,सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जिंद,रेवाडी,गुरूग्राम,मेवात,पलवल,रोहतक,सोनीपत,पानीपत,गुरूग्राम, भिवानी और चरखी दादरी मे रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ सकता है । मौसम विभाग ने हरियाणा के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अंबाला,करनाल,कुरूक्षेत्र,पंचकुला और यमुनानगर मे येलो अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी ने अगले 4 से 5 दिनों के दौरान हरियाणा में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

अगले 4 से 5 दिनों में, अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा।हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।हरियाणा को अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

उत्तर भारत के कई राज्य इस समय गर्मी की मार झेल रहे हैं। गर्मी ऐसी है मानो सूरज आसमान से आग उगल रहा हो। मौसम विभाग के अनुसार,राजस्थान,पंजाब,हरियाणा,दिल्ली,मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 29 मई तक भीषण गर्मी जारी रहने का अनुमान है।

यह भी पढे :Barish Ka Alert : अगले कुछ घंटों में इन राज्यों में होने वाली है झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

हरियाणा में 29 मई तक लू चलने की संभावना है इस दौरान तेज गर्म हवाएं चल सकती है और दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

यह भी पढे :Heat Wave Record : हरियाणा और राजस्थान मे हर दिन गर्मी तोड़ रही अपना पुराना रिकार्ड, 47 डिग्री सेल्सियस से पार पहुचा तापमान

आईएमडी के अनुसार, पूरे हफ्ते हरियाणा में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button