Haryana Weather : हरियाणा में आज सुबह जल्दी निकले सूर्य देव,शीतलहर से मिला छुटकारा
सिरसा मे कल हल्की बूंदाबांदी हुई।आज सुबह से ही सूर्य देव ने दर्शन दिए जिससे ठंड से निजात मिली है।

Haryana Weather :हरियाणा में पिछले कई दिनों से लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हरियाणा में आज सुबह आसमान में बादल छाए रहे।
यह भी पढे :Patwaris Strike Haryana: हरियाणा मे पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल 7 फरवरी तक बढ़ी
कल हरियाणा मे 12 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही थीं।मौसम विभाग ने कल हरियाणा मे हल्की बूंदाबांदी का अनुमान लगाया है।
कुरुक्षेत्र में कल देर रात तक हल्की बूंदाबांदी हुई और आज सुबह से धूप खिली हुई है।सिरसा मे कल हल्की बूंदाबांदी हुई।आज सुबह से ही सूर्य देव ने दर्शन दिए जिससे ठंड से निजात मिली है।
आज सुबह से ही पानीपत में हल्के बादल छाए रहे, दोपहर तक बादल छाए रहने की संभावना है।नारनौल में सुबह से ही तेज हवाएं चल रही हैं।सुबह होते ही बारिश की उम्मीद है।मौसम विभाग आज भी बारिश की संभावना जता रहा है।Haryana Weather
अंबाला में रात को आकाशीय बिजली गिरी और आंधी चली।सुबह बादल छाए रहे,साथ ही कोहरा भी छाया रहा।आज और कल बारिश होने की संभावना है।सोनीपत में मौसम लगातार बदल रहा है।सुबह से ही आसमान में बादल छाए।Haryana Weather
बहादुरगढ़ में सुबह से ही आसमान काले बादलों से घिरा हुआ है।शीत लहर चल रही है।रोहतक में मौसम ठंडा बना हुआ है।सुबह कोहरा छाया हुआ है।झज्जर में सुबह से ही शीतलहर चल रही है।आज सुबह हल्की बारिश हुई।तभी से आसमान में बादल छाए हुए हैं।