Weather
Haryana Weather:हरियाणा में अभी कोहरे से नहीं मिलेगी राहत,जानिए आने वाले दिनों के मौसम का हाल
लोगों को अगले तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलेगी।मौसम विभाग ने कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

Haryana Weather:हरियाणा में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है।आज सुबह कोहरे से कुछ राहत मिली।दक्षिणी हरियाणा के जिलों में पिछले 2 दिनों से अच्छी धूप निकली है।हरियाणा के कई जिलों में तापमान बहुत कम रहा है।धूप खिलने से कुछ राहत मिली है।
पिछले दो दिनों से सुबह घना कोहरा छाया रहा और दिन में अच्छी धूप खिली।आज कोहरे से भी लोगों को राहत मिली लेकिन तापमान गिरने से कड़ाके की ठंड जारी है।
Haryana Weather
लोगों को अगले तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलेगी।मौसम विभाग ने कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।ठंड का असर महसूस हो रहा है।मौसम विभाग का अनुमान है कि लोगों को अभी ठंडे मौसम के लिए तैयार रहना होगा,वहीं कुछ दिनों बाद ठंड से राहत की उम्मीद है।




































