Weather

Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

Haryana Weather Update Today: पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर हरियाणा को प्रभावित करेगा। मौसम विभाग ने चार जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. तापमान बढ़ने से अब गर्मी बढ़ रही है।

Haryana Weather Today: हरियाणा में इस बार होली के मौके पर बारिश की उम्मीद है. मौसम विभाग ने हरियाणा के इन चार जिलों अंबाला, पंचकुला, कुरूक्षेत्र और यमुनानगर में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

हरियाणा के अन्य जिलों में भी बादल छाए रहने का अनुमान है। पिछले 15 दिनों से प्रदेश में दिन और रात का तापमान स्थिर बना हुआ है. अधिकतम तापमान जहां पर 30 डिग्री के आसपास है.

रात का तापमान 11 डिग्री के करीब है। लोगों को सुबह-शाम ठंडक और दोपहर में गर्मी का अहसास हो रहा है। आज राज्य में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है.

हरियाणा में रात का तापमान अभी भी सामान्य से 2 डिग्री नीचे बना हुआ है. मौसम में बदलाव का कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा है।

26 मार्च की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि होली से पहले दिन का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दिन में तेज धूप और हवा की कमी के कारण पारा एक-दो डिग्री तक बढ़ सकता है।

रात के न्यूनतम तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। होली के दिन 27 मार्च को मौसम में बदलाव के बाद 28 मार्च से फिर मौसम शुष्क रहेगा। इससे दिन में लोगों को गर्मी का एहसास होगा।

होली पर बारिश का अलर्ट, किसानों की बढ़ी चिंता
दो दिन पहले हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के सीमावर्ती जिलों में मौसम बदल गया। बादलों के साथ तेज हवाएं चल रही थीं। इससे कुछ जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

मौसम में बदलाव के साथ ही किसानों की चिंताएं बढ़ गयी हैं. खेतों में सरसों की फसलें कटी पड़ी हैं, अगर बारिश हुई तो फसल को भारी नुकसान हो सकता है।

होली पर बारिश की संभावना ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। होली पर बारिश मौसम को किस तरह बदलती है, यह तो वक्त ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button