Weather

Haryana Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा में अगले 3 से 4 घंटों के भीतर अचानक बदलेगा मौसम,होगी हल्की बारिश

मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 घंटों के भीतर हरियाणा के अधिकांश जिलों में बारिश होने की भविष्यवाणी की है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण लगातार बारिश हो रही है।

Haryana Weather Update : मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 घंटों के भीतर हरियाणा के अधिकांश जिलों में बारिश होने की भविष्यवाणी की है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण लगातार बारिश हो रही है।

कोसली,महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,नारनौल,बावल,नूंह,हिसार,चरखी दादरी,झज्जर,अंबाला,यमुनानगर,कुरुक्षेत्र,करनाल,कैथल, जींद,पानीपत,पंचकूला,सोनीपत,भिवानी,रोहतक मे मध्यम बारिश होने की उम्मीद है ।हरियाणा में मौसम हर दिन अपने अलग अलग रंग दिखा रहा है।

यह भी पढे :Haryana & Punjab Heat Wave Alert : हरियाणा-पंजाब में लू चलने का अलर्ट जारी,जानिए हरियाणा-पंजाब में कब तक होगी बारिश

हरियाणा के कुछ जिलों में कल शाम मध्यम से भारी बारिश हुई। इससे हरियाणा में मौसम सुहावना बना हुआ है। लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है।मौसम विभाग ने अब मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है।

यह भी पढे :Haryana Weather : हरियाणा मे मौसम ने अचानक लिया यू टर्न,अचानक आसमान घने बादलों से घिरा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार,हरियाणा के कुछ जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है क्योंकि उत्तरी पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।

एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। अरब सागर के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण हरियाणा के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button