Heat Wave Alert : दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार और राजस्थान से लेकर हरियाणा और पंजाब तक गर्मी दिखा रही अपना रुद्र रूप,जानिए गर्मी से कब मिलेगा छुटकारा
दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार और राजस्थान से लेकर हरियाणा और पंजाब तक गर्मी अपना रुद्र रूप दिखा रही है। हरियाणा के सिरसा में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है

Heat Wave Alert : दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार और राजस्थान से लेकर हरियाणा और पंजाब तक गर्मी अपना रुद्र रूप दिखा रही है। हरियाणा के सिरसा में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
दिल्ली में इस सीजन पहली बार लू चली। दिल्ली मे कल सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।यूपी में मौसम विभाग ने लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में कल भी गर्मी का दौर जारी रहा । बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है।
मौसम केंद्र के अनुसार यह दौर एक सप्ताह तक जारी रहेगा । दक्षिण भारत में बारिश का मौसम शुरू होने वाला है। केरल के कई हिस्सों में बारिश होने वाली है।
यह भी पढे :Monsoon Update 2024 : मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार,2 दिन बाद भारत मे दस्तक देने वाला है मॉनसून
आईएमडी के सात दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार,आज दिल्ली में लू चलने की आशंका है।इस अवधि के दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार,लू तब मानी जाती है जब अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री या उससे ज्यादा हो यानी जब तापमान कम से कम 45 डिग्री सेल्सियस हो।
दिल्ली में अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पिछला सबसे गर्म दिन 8 मई था।
उस दिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।