Weather

Heat Wave Alert : आज से अगले तीन दिनों तक पूरे हरियाणा में लू चलने का अलर्ट जारी,जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने आज से तीन दिनों के लिए पूरे हरियाणा में लू का अलर्ट जारी किया है। दक्षिणी हरियाणा के सभी 10 जिलों में लू चलने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

Heat Wave Alert : हरियाणा में भीषण गर्मी शुरू हो गई है। पिछले 24 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने पूरे हरियाणा में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।इसने लोगों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक घर मे रहने की सलाह भी जारी की है।

मौसम विभाग ने आज से तीन दिनों के लिए पूरे हरियाणा में लू का अलर्ट जारी किया है। दक्षिणी हरियाणा के सभी 10 जिलों में लू चलने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं।अन्य जिलों में कुछ राहत मिलेगी, दिन के दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी हरियाणा के 10 जिलों में हालात बिगड़ रहे हैं।इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी,झज्जर,गुरुग्राम,मेवात,पलवल,फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं। इन जिलों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।

हरियाणा में गर्मी अपना रुद्र रूप दिखा रही है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा मे लू चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 मई तक हरियाणा में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढे :Weather Update : आज पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ देने वाला है दस्तक,जम्मू-कश्मीर,लद्दाख,हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक आसमान साफ ​​और शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान लगभग तीन से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ने का अनुमान है।Heat Wave Alert

यह भी पढे :Latest Monsoon Update 2024 : चिलचिलाती गर्मी से छुटकारा दिलाने तेजी से भारत की तरफ बढ़ रहा है मानसून,जानिए कब तक होगी मानसून से पहली बारिश

कल हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में लू चलने की आशंका है। अगले पांच से छह दिनों तक तीनों हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश की कोई संभावना नहीं है।कल भी पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू चलने का अनुमान है।Heat Wave Alert

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button