Heat Wave Alert : अगले 4 से 5 दिनों के दौरान हरियाणा और पंजाब मे अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना
अगले 4-5 दिनों के दौरान हरियाणा में शुष्क मौसम रहने की संभावना है। दक्षिणी और पश्चिमी पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45-47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।आज की सुबह से ही लू ने अपने तीखे तेवर दिखाए है।

Heat Wave Alert : पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। आने वाले दिनों में तापमान में कोई कमी नहीं आएगी,बल्कि तापमान और बढ़ेगा,जिससे दोनों राज्यों में गर्मी और बढ़ेगी।
अगले 4-5 दिनों के दौरान हरियाणा में शुष्क मौसम रहने की संभावना है। दक्षिणी और पश्चिमी पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45-47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।आज की सुबह से ही लू ने अपने तीखे तेवर दिखाए है।
मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब और हरियाणा में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।1 जून को केरल में मानसून पहुंचने के बाद 28 जून के आसपास पंजाब और हरियाणा में बारिश होगी।
पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी जारी रहेगी।अगले 5 से 7 दिनों तक पंजाब और हरियाणा में बारिश की कोई संभावना नहीं है।गर्मी बढ़ने के साथ तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे भी अधिक तक पहुंच गया है।
गर्मी बढ़ने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। राज्य सरकारों ने भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।गर्मी से बचने के लिए खूब पानी पिएं और छाया में रहें।
यह भी पढे :Heat Wave Alert : अगले पांच दिनों तक मैदानी इलाकों में बनी रहेगी गर्मी और उमस
हरियाणा और दिल्ली में एक सप्ताह से लगातार भीषण लू चल रही है। आने वाले दिनों में पूरे क्षेत्र में लगातार भीषण लू चलने की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए पंचकुला,अंबाला,यमुनानगर,करनाल, कुरुक्षेत्र और पानीपत के लिए ऑरेंज अलर्ट और अन्य सभी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।