Weather

Heat Wave Alert Today : उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में कल भीषण गर्मी ने दिखाया अपना रुद्र रूप,जानिए आज के मौसम का हाल

उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्से कल भीषण गर्मी की चपेट में रहे। राजस्थान में 19, हरियाणा में 18, दिल्ली में 8 और पंजाब में 2 जगहों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

Heat Wave Alert Today : उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्से कल भीषण गर्मी की चपेट में रहे। राजस्थान में 19, हरियाणा में 18, दिल्ली में 8 और पंजाब में 2 जगहों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है कि आज से 21 मई के दौरान राजस्थान,पंजाब,हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है।आज से पूर्वी और मध्य भारत में गर्मी का नया दौर शुरू होगा।

मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया,जिसमें लोगों को अत्यधिक देखभाल रखने का कहा गया है। हरियाणा, पंजाब,दिल्ली,उत्तर प्रदेश,बिहार और गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर पश्चिम भारत और बिहार में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।इसके अलावा पूर्वी और मध्य भारत में आज लू की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढे :Monsoon Update 2024 : मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार,2 दिन बाद भारत मे दस्तक देने वाला है मॉनसून

यूपी और बिहार समेत उत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है।मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत और बिहार में लू चलने का अलर्ट जारी किया है।पूर्वी और मध्य भारत में आज लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढे :Haryana Me Aaj Raat Ka Mausam : शाम होते होते सातवें आसमान से औंधे मुंह गिरा हरियाणा का तापमान,आज रात बादल छाए रहने का अनुमान

उत्तर पश्चिम भारत के लिए मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़ने वाला है। अगले तीन से चार दिनों में मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button