Weather

Heat Wave Alert Uttar Bharat : उत्तर भारत के लोग गर्मी से बेहाल, भारी बारिश होंने का इंतजार कर रहे उत्तर भारत के लोग

उत्तरी राज्यों में भीषण गर्मी से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं।मौसम विभाग के अनुसार आज भी उत्तर भारत मे आसमान से आग बरस रही है ।जबकि पूर्वोत्तर के ज्यादातर राज्यों में अच्छी बारिश हो रही है।

Heat Wave Alert Uttar Bharat : भारत के कुछ राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन उत्तरी राज्यों में भीषण गर्मी से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं।मौसम विभाग के अनुसार आज भी उत्तर भारत मे आसमान से आग बरस रही है ।जबकि पूर्वोत्तर के ज्यादातर राज्यों में अच्छी बारिश हो रही है।

उत्तर भारत में लोग गर्मी से बेहाल हैं। मौसम विभाग ने आज के लिए भी लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 21 जून के बाद गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

 Heat Wave Alert Uttar Bharat

आज शाम को उत्तर भारत मे 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है।

यह भी पढे : Loo Ka Kahar Haryana : हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी,अगले तीन दिनों तक लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब,हरियाणा,राजस्थान,चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में कोई खास कमी होने की संभावना नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर भारत मे मानसून आने की सामान्य तारीख 29 जून है।

 Heat Wave Alert Uttar Bharat

मौसम विभाग के अनुसार,उत्तर प्रदेश,पंजाब,हरियाणा,चंडीगढ़, दिल्ली और कई अन्य राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। 20 जून तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है उसके बाद कुछ राहत मिलने की संभावना है।

 Heat Wave Alert Uttar Bharat

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, झारखंड, ओडिशा,बंगाल, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, केरल,लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना और कई अन्य राज्यों में भारी बारिश होंने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button