Heat Wave Alert : हरियाणा में अपना कहर बरपा रही गर्मी,गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
हरियाणा में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया,जो इस सीजन का सबसे अधिक है।मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक हरियाणावासियों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।

Heat Wave Alert : हरियाणा में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज हरियाणा में भीषण गर्मी और लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है।
हरियाणा में शनिवार को दिनभर आसमान से आग बरसती रही।तेज धूप के बीच गर्मी ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया।
हरियाणा में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया,जो इस सीजन का सबसे अधिक है।मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक हरियाणावासियों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।
हालात बिगड़ते देख मौसम विभाग ने आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।कल से बुधवार तक के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने लोगों को अगले चार दिनों तक विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 23 मई को हरियाणा में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में तापमान अचानक तेजी से बढ़ रहा है।शुक्रवार को जहां हरियाणा में अधिकतम तापमान 44 डिग्री था,वहीं शनिवार को तापमान 44.7 डिग्री पर पहुंच गया।यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन था। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
यह भी पढे :Heat Wave Alert : हरियाणा,राजस्थान,पंजाब के कई इलाकों में आज से 21 मई तक लू चलने की संभावना
हरियाणा में कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। हरियाणा में शनिवार की तरह अगले बुधवार तक भी लू चलेगी। रविवार से अगले मंगलवार तक हरियाणा में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहेगा।इस बीच बुधवार और गुरुवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जायेगा।