Weather

July Ka Mausam Kaisa Rahega : अगले तीन महीनों तक भारत मे अच्छी बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अगले 3 महीनों का पूर्वानुमान

भारत में भी जुलाई में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है और भारी बारिश से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और भारत के मध्य भागों में नदियों में बाढ़ आने की आशंका है। पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम बारिश होने का भी अनुमान है।

July Ka Mausam Kaisa Rahega : भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले तीन महीनों तक भारत मे अच्छी बारिश होने की संभावना है। जून में 11 फीसदी कम बारिश होने के बावजूद भी मॉनसून ‘सामान्य से ऊपर’ रह सकता है।

मौसम विभाग ने कई इलाकों में बाढ़ और बादल फटने का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के बाकी हिस्सों में भी मॉनसून 2-3 दिन में दस्तक देगा।

July Ka Mausam Kaisa Rahega

मौसम विभाग के ने पिछला डेटा जारी करते हुए यह संकेत दिया है कि भारत में बारिश ‘सामान्य से अधिक’ रह सकती है। इसके लिए ला नीना अहम भूमिका निभाएगा।

“25 में से 20 वर्षों में, जब जून में बारिश सामान्य से कम होती है, तो जुलाई में बारिश सामान्य या उससे अधिक होती है। ऐसे 25 में से 17 वर्षों में, जब जून में वर्षा सामान्य से कम होती है, दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश सामान्य या सामान्य से अधिक होती है।’

यह भी पढे : Monsoon Update Today 3 July 2024 : भारत के इन राज्यों मे आज से 6 जुलाई तक भारी बारिश होने की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया मॉनसून का पूर्वानुमान

अच्छी बारिश होने से उत्तर पश्चिम भारत में चिलचिलाती गर्मी से भी राहत मिलेगी। अधिकांश क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहेगा।

July Ka Mausam Kaisa Rahega

भारत में भी जुलाई में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है और भारी बारिश से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और भारत के मध्य भागों में नदियों में बाढ़ आने की आशंका है। पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम बारिश होने का भी अनुमान है।July Ka Mausam Kaisa Rahega

यह भी पढे :Monsoon Forecast 3 July 2024 : भारत के कई राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया मॉनसून का पूर्वानुमान

उत्तर-पूर्वी भारत के कई हिस्सों और उत्तर-पश्चिम, पूर्व और दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर, भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है।

July Ka Mausam Kaisa Rahega

मौसम विभाग के प्रमुख ने कहा कि सामान्य से अधिक बारिश का पूर्वानुमान निश्चित रूप से कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश के अनुमान को इंगित करता है। यदि आप हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी हिमालय की तलहटी जैसे राज्यों को देखें, तो यहा सामान्य से अधिक बारिश की संभावना हैं।July Ka Mausam Kaisa Rahega

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button