Loo Ka Alert : भारत मे गर्मी ने बरपाया अपना कहर!,एसी और कूलर के भी छूटे पसीने
गर्मी से हालात इतने खराब हैं कि कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।

Loo Ka Alert : भारत के कुछ हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है,भीषण गर्मी और आंधी के साथ बारिश हो रही है।गर्मी से हालात इतने खराब हैं कि कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।
दिल्ली में सुबह से ही गर्मी का प्रकोप जारी है,जिससे स्थिति नाजुक हो गई है। पश्चिमी यूपी और हरियाणा में भी चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है।Loo Ka Alert
देश के कुछ हिस्सों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिली है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया है।
यह भी पढे :Weather Update : भीषण गर्मी से भारतवासी बेहाल,जानिए गर्मी से कब मिलेगा छुटकारा
आईएमडी के अनुसार,पश्चिमी और उत्तरी भारत में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जिससे लोगों के पसीने छूट गए है।उत्तर प्रदेश,पंजाब,हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाको में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुच गया है।
अभी चार पाँच दिन मौसम ऐसा ही बने रहने का अनुमान है।अगले चार पाँच दिनों में देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य क्षेत्रों में तापमान तेजी से बढ़ेगा।