Mausam Ki Jankari Haryana : चिलचिलाती गर्मी से हरियाणा वासी परेशान,सुबह 11 बजते ही लू शुरू
दिन भर तेज धूप के कारण गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। दोपहर में गर्म हवाओं के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। कल सुबह 9 बजे से ही गर्म हवाएं चलने लगीं,जो दोपहर होते-होते लू में बदल गईं थी।

Mausam Ki Jankari Haryana: नौतपा शुरू हो चुका है। हरियाणा और राजस्थान में गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा रखे हैं। क्योंकि ये दिन इस सीजन के सबसे गर्म दिन हैं।
नौतपा के पहले और दूसरे दिन अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गर्मी से लोगों को काफी परेशानी हो रही है । मौसम विभाग के अनुसार 2 जून तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।
दिन भर तेज धूप के कारण गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। दोपहर में गर्म हवाओं के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। कल सुबह 9 बजे से ही गर्म हवाएं चलने लगीं,जो दोपहर होते-होते लू में बदल गईं थी।
लू के कारण दोपहर में बाजार और गांव की सड़कें सुनसान रहती हैं। मौसम विभाग के अनुसार,1 जून को केरल में मॉनसून के दस्तक देने के बाद 28 जून के आसपास पंजाब और हरियाणा में बारिश होगी।Mausam Ki Jankari Haryana
चक्रवात रेमल के कारण हुई भारी बारिश और 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं ने कल कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के कई अन्य जिलों में घरों को नष्ट कर दिया, बिजली के खंभे और रेलवे सिग्नल पोस्ट गिर गए है।
रेमल के पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के तट से टकराने के कारण घर ढह जाने या मलबे की चपेट में आने से कई लोग घायल हो चुके है। सरकार पहले ही निचले इलाकों में रहने वाले करीब 1.10 लाख लोगों को हटा चुकी है।Mausam Ki Jankari Haryana
मौसम विज्ञान ने कहा कि चक्रवात रविवार रात करीब 8.30 बजे शुरू हुआ और सोमवार तड़के पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में सागर द्वीप और मोंगला के पास बांग्ला में खेपुपारा के बीच समाप्त हुआ।
कोलकाता में 146 मिमी बारिश हुई और 100 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं,जिनकी गति 135 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई। तेज़ हवाओं के कारण पेड़ उखड़ गए और बिजली की कईं लाइनें टूट गईं है।Mausam Ki Jankari Haryana