Weather

Mausam Update 26 August 2024 : अगले 2 दिनों तक राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश समेत इन राज्यों में जोरदार बारिश होने की संभावना, जानिए आने वाले दिनों के मौसम का हाल

आज मध्यप्रदेश और राजस्थान में 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश होने की आशंका है।

Mausam Update 26 August 2024 : भारत के कई हिस्से भारी बारिश की चपेट में हैं, जिससे जनता बुरी तरह प्रभावित हुई है। मौसम विभाग ने भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी का दिया है।

मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और निकटवर्ती राजस्थान पर दबाव क्षेत्र उच्च दबाव क्षेत्र में बदल गया है, जिससे अगले 2 से 3 दिनों में दोनों राज्यों के अलावा गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र में भारी बारिश होगी।

Mausam Update 26 August 2024

मौसम विभाग ने देर रात 2 बजे जारी एक अपडेट में कहा कि दबाव दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने, राजस्थान और गुजरात को प्रभावित करने और 29 अगस्त तक सौराष्ट्र, कच्छ और पाकिस्तान के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढे : Monsoon Update Haryana 26 August : हरियाणा में आज रात को बदलने वाला है मौसम, हरियाणा में अगले 3 से 4 दिन तक जारी रहेगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, बांग्लादेश और इससे सटे पश्चिम बंगाल पर भी कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 2 दिनों में इसके और तेज होने और पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा और झारखंड की ओर बढ़ने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आज मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि आज से 29 अगस्त तक राजस्थान, गुजरात और कच्छ में भारी बारिश होने की संभावना है। Mausam Update 26 August 2024

कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी अगले दो दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। आज मध्यप्रदेश और राजस्थान में 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश होने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button