Weather

Mausam Update : हरियाणा,पंजाब,और राजस्थान समेत कई राज्यों में कल से गर्मी दिखाएगी अपना असली तेवर,

उत्तर पश्चिम भारत में कल से गर्मी का एक नया दौर शुरू होने वाला है। हरियाणा, पंजाब,राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों में अगले एक हफ्ते तक लू चलने की उम्मीद है।

Mausam Update : चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के ऊपर है।एक ट्रफ रेखा उत्तर-पश्चिम मध्य तक बनी हुई है।तमिलनाडु,तेलंगाना,ओडिशा,कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में कल भारी बारिश हुई।

जम्मू-कश्मीर,उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुईं।यहां अगले कुछ दिनों तक मध्यम से भारी बारिश होने की उम्मीद है।

उत्तर पश्चिम भारत में कल से गर्मी का एक नया दौर शुरू होने वाला है। हरियाणा, पंजाब,राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों में अगले एक हफ्ते तक लू चलने की उम्मीद है।

अभी तक प्री-मानसून बारिश और पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान सामान्य बना हुआ है। लेकिन धीरे-धीरे गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए लू चलने का अलर्ट जारी किया है।हरियाणा,पंजाब,राजस्थान,दिल्ली,उत्तर प्रदेश में तापमान 40-44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।कल से लू चलने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार मे इस समय बारिश की गतिविधियों हो रही है। सौराष्ट्र और कच्छ में गर्म हवाएं चलेंगी।

उत्तर प्रदेश और दक्षिण के मैदानी इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।इस दौरान दक्षिणी भारतीय राज्यों में गरज के साथ बारिश और तेज़ हवाएँ चलने की उम्मीद है।

यह भी पढे :Weather Alert : कल उत्तर भारत मे होगी भारी बारिश,मौसम विभाग ने बारिश का जारी किया अलर्ट

मौसम विज्ञानियों का मानना ​​है कि यह स्थिति मानसून के लिए अनुकूल है। देश के अंदरूनी हिस्सों में मई का महीना जितना गर्म होगा, मानसून की गति और दिशा उतनी ही आसान होगी।

यह भी पढे :Haryana Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा में अगले 3 से 4 घंटों के भीतर अचानक बदलेगा मौसम,होगी हल्की बारिश

अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों के आसपास आगे बढ़ने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button