Weather

Mausam Update : चिलचिलाती गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त,जानिए पूरे भारत मे मानसून से कब होगी बारिश

चिलचिलाती गर्मी भारतीयों को परेशान कर रही है।फिलहाल गर्मी मे कमी आने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं।

Mausam Update : चिलचिलाती गर्मी भारतीयों को परेशान कर रही है।फिलहाल गर्मी मे कमी आने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं।हालांकि सुबह और शाम की हवाओं ने बढ़ते तापमान को नियंत्रित कर रखा है,लेकिन अगले कुछ दिनों में देश में ज्यादा गर्मी पड़ने की आशंका है।आईएमडी ने मई के अंत तक लू चलने और लगातार तापमान बढ़ने की भविष्यवाणी कर दी है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार,दिल्ली में मुख्य रूप से आसमान साफ ​​रहेगा और बीच-बीच में तेज सतही हवाएं चलेंगी। दिल्ली में न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री के पार जा रहा है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान लगातार बढ़ने से दिल्ली का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान तीन से चार डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया है।

दिल्ली मे तापमान की बात करें तो मई के अंत तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार 1 जून के आसपास केरल में प्रवेश करने वाला है।आम तौर पर यह उछाल के साथ उत्तर की ओर बढ़ता है और 15 जुलाई के आसपास पूरे देश मे फ़ैल जाता है।

यह भी पढे :Heat Wave Alert : अगले पांच दिनों के लिए उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ने का रेड अलर्ट जारी,भीषण गर्मी से जन जीवन बेहाल

22 मई को अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मानसून दस्तक देता है।हालांकि,इस बार अंडमान में मानसून सामान्य से 3 दिन पहले 19 मई को आ गया है ।

यह भी पढे :Aaj Ka Mausam : हरियाणा,चंडीगढ़,राजस्थान,पंजाब,दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू चलने का रेड अलर्ट जारी,

इस बार 30 मई को मॉनसून केरल मे दस्तक देगा,उसके बाद ही मॉनसून की आगे की स्थिति का पता चलेगा ।25 से 30 जून के बीच मॉनसून दिल्ली में दस्तक देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button