Weather

Mausam Update : भीषण गर्मी के बीच उत्तर भारत में मानसून को लेकर अच्छी खबर,मौसम विभाग ने उत्तर भारत मे मानसून आने की तारीख का किया ऐलान

23 से 25 जून के दौरान राजधानी लखनऊ में मानसून मे दस्तक देने वाला है। 10से 11 जून को मॉनसून मुंबई मे दस्तक देने वाला है।

Mausam Update : उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी जारी है। राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

राजस्थान के फलोदी में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है । उत्तर प्रदेश के भी ज्यादातर जिलों में भीषण गर्मी जारी है। उत्तर पश्चिम भारत,पश्चिमी मध्य प्रदेश में भीषण लू चल रही है।

Mausam Update

मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है, लेकिन उसके बाद कम हो जाएगी।

राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, पश्चिम मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में पिछले 24 मे लू की स्थिति देखी गई है।

Mausam Update

हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में 17 मई से लगातार लू चल रही हैं, जिससे लोगों का दिन में घर से बाहर निकलना कठिन हो गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों में केरल में अनुकूल मानसून की स्थिति बनी रहेगी। केरल में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है।Mausam Update

मौसम विभाग ने केरल में मानसून पहुंचने की तारीख 31 मई तय की है।इसके अलावा यूपी में मानसून 18 से 20 जून के बीच वाराणसी या गोरखपुर मे दस्तक देने वाला है।

Mausam Update

23 से 25 जून के दौरान राजधानी लखनऊ में मानसून मे दस्तक देने वाला है। 10से 11 जून को मॉनसून मुंबई मे दस्तक देने वाला है।

मौसम विभाग ने 29 से 31 मई तक केरल, माहे, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार, सभी हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।

यह भी पढे :Mausam Ki Jankari Haryana : चिलचिलाती गर्मी से हरियाणा वासी परेशान,सुबह 11 बजते ही लू शुरू

तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक में 29 मई को बारिश, तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।Mausam Update

यह भी पढे :Monsoon Ki Barish Kab Hogi : जून से सितंबर तक जमकर होने वाली है मॉनसूनी बारिश,IMD ने जारी किया मॉनसूनी बारिश का पूर्वानुमान

चक्रवात रेमल के कारण 29 मई को पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। 29 मई को पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।Mausam Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button