Mausam Update Today 30 July 2024 : अगले 3 से 4 दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी भारत में भारी बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने कई राज्यों में जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने अपने नवीनतम बुलेटिन में कहा कि अगले 3 से 4 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की उम्मीद है क्योंकि मानसून फिर से सक्रिय हो चुका है।

Mausam Update Today 30 July 2024 : मौसम विभाग ने अपने नवीनतम बुलेटिन में कहा कि अगले 3 से 4 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की उम्मीद है क्योंकि मानसून फिर से सक्रिय हो चुका है।
अगले 3 से 4 दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी भारत में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने अपने नवीनतम बुलेटिन में कहा की हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है।Mausam Update Today 30 July 2024
ताजा बुलेटिन के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है, जिसके कारण बंगाल की खाड़ी तक भारी बारिश होने की आशंका है।Mausam Update Today 30 July 2024
मौसम विभाग ने कहा कि मानसून रेखा वर्तमान में राजस्थान के बीकानेर, कोटा, गुना, मध्य प्रदेश के सागर और ओडिशा के पेंड्रा रोड और बालासोर से होते हुए बंगाल की खाड़ी के पूर्वी मध्य भाग तक दक्षिण-पूर्व तक के क्षेत्र को कवर कर रखा है।
गुजरात से केरल तट तक एक अपतटीय दबाव क्षेत्र बन रहा है। गुजरात, राजस्थान, केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।Mausam Update Today 30 July 2024
मौसम विभाग ने आज, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़,मिजोरम, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, गुजरात, उत्तराखंड, कर्नाटक, तेलंगाना और मणिपुर में बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है।