Weather

Monsoon 2024 Alert : अगले 3 से 4 दिनों में मॉनसून से इन राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया मानसून आगमन का रूट मैप

मौसम विभाग के अनुसार,अगले 3 से 4 दिनों में मानसून नागालैंड,मणिपुर,मध्य और पूर्वी-उत्तरी हिस्सों में पहुंचने की संभावना है।

Monsoon 2024 Alert  : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अभी तक ज्यादा बारिश नहीं हुई है। अगले कुछ दिनों में इन इलाकों में मानसून से बारिश शुरू होने की उम्मीद है।

केरल मे मानसून ने सामान्य तारीख से 9 दिन पहले 1 जून को केरल में दस्तक दी थी। पूर्वोत्तर भारत में मानसून ने 30 मई को दस्तक दे दी थी। उत्तर भारत में 15 से 20 जून के बीच मानसून आने की संभावना थी, लेकिन इसमें देरी हो रही है।

Monsoon 2024 Alert 

मौसम विभाग ने सामान्य मानसून की भविष्यवाणी की है,जिसमें पूरे भारत में औसत बारिश होगी। अगले 24 घंटों में भारत के कई हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। तटीय कर्नाटक और केरल में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढे : Monsoon 2024 Update : उत्तर भारत के इन राज्यों मे आज से अगले 3 दिनों तक होगी प्री मॉनसून से बारिश, जानिए अभी मॉनसून की क्या है स्थिति

कोंकण,गोवा,गुजरात, बिहार,पूर्वी उत्तर प्रदेश,सिक्किम,लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

Monsoon 2024 Alert 

मध्य महाराष्ट्र,आंध्र प्रदेश,तमिलनाडु,पूर्वी गुजरात,ओडिशा,रायलसीमा,आंतरिक कर्नाटक,गंगीय पश्चिम बंगाल,बिहार,उत्तर प्रदेश,झारखंड और दक्षिण राजस्थान में हल्की बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढे : Monsoon 2024 Update : उत्तर भारत को जल्द मिलने वाली है चिलचिलाती गर्मी से राहत, उत्तर भारत मे जल्द दस्तक देने वाला है मानसून

मौसम विभाग के अनुसार,अगले 3 से 4 दिनों में मानसून नागालैंड,मणिपुर,मध्य और पूर्वी-उत्तरी हिस्सों में पहुंचने की संभावना है।

Monsoon 2024 Alert 

उत्तरी अरब सागर,गुजरात,महाराष्ट्र,मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़,ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button