Weather

Monsoon 2024 Haryana : हरियाणा और पंजाब मे जल्द दस्तक देने वाला है मानसून,जानिए हरियाणा और पंजाब वासियों को कब देखने को मिलेगी मॉनसूनी बारिश

मौसम विभाग ने हरियाणा और पंजाब में मॉनसून पर ताजा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस साल मानसून हरियाणा और पंजाब मे जल्दी दस्तक देगा।

Monsoon 2024 Haryana : पिछले कुछ दिनों में भीषण गर्मी और चिलचिलाती लू ने भारत के अधिकांश हिस्सों मे अपना कहर बरपाया है। प्रचंड गर्मी ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजस्थान में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

चिलचिलाती लू के बीच मौसम विभाग के लिए अच्छी खबर है।आईएमडी ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून जल्द ही आने का अनुमान है। मौसम विभाग ने भी बताया कि प्री मॉनसून बारिश कब तक शुरू होगी।

IMD ने कहा कि रविवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से होकर गुजरने वाले चक्रवात रेमल ने मानसून को बंगाल की खाड़ी की ओर खींचा, जिसे पूर्वोत्तर में मानसून के जल्दी आने का एक कारण माना जा रहा है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान द्वीप समूह और केरल मे पहुंच चुका है उन्होंने कहा कि मुंबई में 10 से 11 जून के बीच मानसून आने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, पूर्वोत्तर राज्यों त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में मानसून के आगमन की सामान्य तारीख 5 जून है ।

इस समय के दौरान अरब सागर के कुछ अन्य हिस्सों, कोमोरिन, मालदीव, बाकी हिस्सों में लक्षद्वीप, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उत्तर-पूर्वी राज्यों के कुछ हिस्से दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ बना रहे हैं। इसके बाद यहां आपको भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

हरियाणा और पंजाब में जल्द ही गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने हरियाणा और पंजाब में मॉनसून पर ताजा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस साल मानसून हरियाणा और पंजाब मे जल्दी दस्तक देगा।

यह भी पढे :Monsoon 2024 Haryana : तय समय से पहले हरियाणा और पंजाब मे पहुचने वाली है मॉनसून,जानिए हरियाणा मे कब होगी मॉनसून की बारिश

आईएमडी के अनुसार केरल में मानसून सक्रिय हो गया है।मानसून को पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत तक पहुंचने में 26 से 27 दिन लगते हैं। इसलिए पंजाब और हरियाणा के लोगों को मानसून के लिए 26 से 27 दिन तक इंतजार करना होगा।

यह भी पढे :Monsoon 2024 Haryana : तेजी से हरियाणा की तरफ बढ़ रही है मानसून,मानसून से हरियाणा मे होगी भारी बारिश

27 जून के बाद दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बारिश होगी ।मौसम विभाग ने इस साल 104 फीसदी बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तय समय से पहले अंडमान में सक्रिय हो गया था केरल में मॉनसूनी बारिश शुरू हो गई है। 6 से 7 जून तक कर्नाटक और 11 जून तक मानसून महाराष्ट्र पहुंच जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button