Weather

Monsoon 2024 Update : उत्तर भारत के इन राज्यों मे आज से अगले 3 दिनों तक होगी प्री मॉनसून से बारिश, जानिए अभी मॉनसून की क्या है स्थिति

उत्तर भारत में प्री-मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। आज से अगले 3 दिनों तक हरियाणा, राजस्थान,पंजाब और उत्तर प्रदेश में प्री-मॉनसून की गतिविधी देखने को मिलेगी।

Monsoon 2024 Update : मॉनसून आधे से ज्यादा भारत को कवर कर चुका है। मौसम विभाग के नवीनतम अपडेट के अनुसार, मानसून आज मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़,ओडिशा,गुजरात,बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में दस्तक देने वाला है।

अगले कुछ दिनों में बिहार,झारखंड,यूपी,हरियाणा,पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में मॉनसून आगे दस्तक देने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

Monsoon 2024 Update

मॉनसून आज पूरे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में छा गया है,जिससे इन राज्यों में भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा,पंजाब,राजस्थान और यूपी के कई जिलों में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं,जिससे इन जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में जल्द ही मानसून दस्तक देने की तैयारी मे है।

Monsoon 2024 Update

राजस्थान,हरियाणा,पंजाब और दिल्ली में मॉनसून के आने की सामान्य तारीख 30 जून है। वैसे ऐसा कई बार हुआ है कि इस तारीख से काफी पहले भी मॉनसून ने इन राज्यों मे दस्तक दी है।Monsoon 2024 Update

यह भी पढे : Pre Monsoon Activities : उत्तर भारत के इन राज्यों में प्री मानसून की गतिविधियां हुई तेज, दोहपर होते होते आसमान काले बादलों से ढका

अब तक मानसून केरल,कर्नाटक,आंध्र प्रदेश,तेलंगाना,गोवा,महाराष्ट्र,मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़,ओडिशा,पश्चिम बंगाल,बिहार,सिक्किम और सभी पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकांश हिस्सों में पहुंच चुका है।

Monsoon 2024 Update

उत्तर भारत में प्री-मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। आज से अगले 3 दिनों तक हरियाणा, राजस्थान,पंजाब और उत्तर प्रदेश में प्री-मॉनसून की गतिविधी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने आज हरियाणा, राजस्थान,पंजाब और उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान के अनुसार अगले 3 से 4 दिन तक बारिश जारी रहने की संभावना है।Monsoon 2024 Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button