Weather

Monsoon 2024 Update : मॉनसून तेजी से लगातार बढ़ रहा आगे, हरियाणा,पंजाब,राजस्थान,दिल्ली में इस दिन से होगी मॉनसूनी बारिश,

26 जून के बाद मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मानसून पहुंचने की संभावना है ।

Monsoon 2024 Update : उत्तर भारत के लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून पूर्वोत्तर राज्यों से होकर गुजर रहा है और जल्द ही भारत के उत्तरी राज्यों की ओर बढ़ेगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 जून तक उत्तर-पश्चिमी राज्यों में दस्तक देने की संभावना है।

आईएमडी ने उत्तर भारत में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। हरियाणा,पंजाब और राजस्थान सहित भारत के उत्तर-पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में आज शाम से बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है।

Monsoon 2024 Update

हरियाणा,पंजाब और राजस्थान में गर्मी कम रहने की संभावना है। अगले 3 से 4 दिनों में हरियाणा,पंजाब और राजस्थान मे हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार,अगले 3 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल,असम,मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढे : Western Disturbance 19 June : उत्तर भारत मे दस्तक देने वाला है एक नया पश्चिमी विक्षोभ,मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का येलो अलर्ट

अगले 3 से 4 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल,बिहार,छत्तीसगढ़,ओडिशा,तटीय आंध्र प्रदेश,झारखंड और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मानसून आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होगी।

Monsoon 2024 Update

मौसम विभाग के अनुसार,दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली,पंजाब और हरियाणा में चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी और हल्की बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढे : Monsoon 2024 Update Uttar Bharat : भारत के इन राज्यों मे आज से शुरू हो सकती है प्री-मानसून की बारिश,जानिए हरियाणा,पंजाब,राजस्थान,दिल्ली मे कब होगी मॉनसून की बारिश

उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी जारी रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान धीरे-धीरे कम होगा और गर्मी से राहत मिलेगी। हरियाणा, राजस्थान,दिल्ली और पंजाब मे बारिश होने से चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी।

मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है । 26 जून के बाद मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मानसून पहुंचने की संभावना है ।

Monsoon 2024 Update

मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा में 27 से 30 जून तक मानसूनी बारिश होने की संभावना है। 20 जून तक मानसून मध्य प्रदेश,बिहार,छत्तीसगढ़,झारखंड,ओडिशा और गुजरात के कुछ हिस्सों सहित महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में पहुंचने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button