Weather

Monsoon 2024 Update Uttar Bharat : भारत के इन राज्यों मे आज से शुरू हो सकती है प्री-मानसून की बारिश,जानिए हरियाणा,पंजाब,राजस्थान,दिल्ली मे कब होगी मॉनसून की बारिश

अब अनुमान है कि आज से यूपी में मौसम बदल सकता है और प्री-मानसून की बारिश शुरू हो सकती है।

Monsoon 2024 Update Uttar Bharat : पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। घर से बाहर निकलना कठिन होता जा रहा है। अधिकांश इलाकों में भीषण लू तक चल रही है। लोग मानसून आने का इंतजार कर रहे हैं ।

हरियाणा,पंजाब,राजस्थान और दिल्ली जैसे राज्यों में मॉनसून के आने के लिए कुछ दिन इंतजार ओर करना पड़ेगा । मौसम विभाग ने कहा कि मानसून महाराष्ट्र पहुंच गया है और अगले कुछ दिनों मे मॉनसून आगे बढ़ने की संभावना है ।

Monsoon 2024 Update Uttar Bharat

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा नवसारी, जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, बीजापुर, सुकमा, मल्कानगिरी और विजयनगरम से होकर गुजरती है।

यह भी पढे : Aaj Raat Ka Mausam : थोड़ी देर मे अचानक पंजाब,हरियाणा,राजस्थान मे बदलने वाला है मौसम,होंने वाली है रिमझिम बारिश

अगले 4 से 5 दिनों के दौरान,महाराष्ट्र,छत्तीसगढ़,ओडिशा,तटीय आंध्र प्रदेश,उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी,पश्चिम बंगाल,बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में मानसून दस्तक दे सकता है ।

Monsoon 2024 Update Uttar Bharat

हरियाणा,पंजाब,राजस्थान,यूपी,दिल्ली में इन दिनों मानसून का सबसे ज्यादा इंतजार है। इन राज्यों का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुच गया है। चिलचिलाती लू ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

यह भी पढे : Western Disturbance Active 21 June : 21 जून को हरियाणा,पंजाब और राजस्थान मे सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 21 जून को आसमान मे छाए रहेगे काले बादल

इन राज्यों मे मॉनसून का इंतजार कुछ दिनों में खत्म होने वाला है। यूपी में 20 से 25 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। हालांकि, प्री-मानसून की बारिश में करीब 2 दिनों की देरी हो चुकी है ।

Monsoon 2024 Update Uttar Bharat

अब अनुमान है कि आज से यूपी में मौसम बदल सकता है और प्री-मानसून की बारिश शुरू हो सकती है।हरियाणा,पंजाब,राजस्थान,दिल्ली मे मॉनसून आने में अभी समय लगेगा। 27 जून तक इन राज्यों मे मॉनसून दस्तक देने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन से चार दिनों में इन राज्यों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button