Haryana
Ajay Singh Chautala:अजय सिंह चौटाला का बड़ा बयान,अबकी बार दुष्यंत सिंह चौटाला को मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य
अजय सिंह चौटाला ने कहा कि,''पिछली बार हम हरियाणा के लिए जो करना चाहते थे वह नहीं कर पाए, इसलिए इस बार हमें पूर्ण बहुमत के साथ दुष्यंत सिंह चौटाला को मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाना है।''

Ajay Singh Chautala: जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने आज नलवा विधानसभा क्षेत्र के भोजराज,कालवास,हरिता और कामरी सहित लगभग 6 गांवों में जनसभाओं को संबोधित किया।
अजय चौटाला ने संबोधन मे कहा कि जेजेपी का हर निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी की जान है।धरातल टाइम्स कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक पार्टी की रीढ़ होते हैं।पार्टी की रीढ़ जितनी मजबूत होती है,वह पार्टी सत्ता के उतना ही करीब होती है।
अजय चौटाला ने कहा की जेजेपी के प्रत्येक कार्यकर्ता को आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करनी होगी।
अजय सिंह चौटाला ने कहा कि,”पिछली बार हम हरियाणा के लिए जो करना चाहते थे वह नहीं कर पाए,इसलिए इस बार हमें पूर्ण बहुमत के साथ दुष्यंत सिंह चौटाला को मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाना है।”