Weather

Monsoon Forecast 2024 : यूपी और मध्य प्रदेश में मानसून दे दी दस्तक, झमाझम बारिश का दौर शुरू

मानसून की दस्तक के साथ ही उत्तर भारत को गर्मी से राहत मिल रही है। हालांकि, राजधानी दिल्ली समेत पश्चिमी भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है। उत्तर प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। इस बीच अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत का मौसम बदल सकता है।

Monsoon Forecast 2024 : मानसून की दस्तक के साथ ही उत्तर भारत को गर्मी से राहत मिल रही है। हालांकि, राजधानी दिल्ली समेत पश्चिमी भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है। उत्तर प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। इस बीच अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत का मौसम बदल सकता है।

उत्तर प्रदेश में मानसून का अब इंतजार खत्म हो गया है। मानसून मध्य प्रदेश और बुन्देलखण्ड के रास्ते यूपी में दस्तक दे चुका है। कल रात मानसून यूपी के ललितपुर मे दस्तक दे चुका है। आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश हो रही है।

Monsoon Forecast 2024

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में मानसून पूरे उत्तर प्रदेश में छा जाएगा। अगले सात दिनों तक उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना रहेगी।

यह भी पढे : Monsoon Update Today : उत्तर भारत के इन राज्यों मे मॉनसून ने दी दस्तक,तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी मानसून दस्तक देने की तैयारी में है। मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

Monsoon Forecast 2024

उत्तर भारत के हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली एनसीआर को अब भी मॉनसून की बारिश का इंतजार है। लेकिन प्री-मॉनसून बारिश से हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली एनसीआर को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार ,28 जून को हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली एनसीआर के इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढे : Monsoon Rain Update Uttar Bharat : मॉनसून के दौरान उत्तर भारत के इन राज्यों पर मेहरबान रहेगे इन्द्र देव, इन राज्यों मे मॉनसून के दौरान होगी भारी से बहुत भारी बारिश

मानसून अब हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सक्रिय होने वाला है। उत्तर भारत में 28 जून तक हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली एनसीआर में मानसून दस्तक देने की तैयारी मे है।

Monsoon Forecast 2024

मॉनसून की रफ्तार तेज होने के कारण कल मॉनसून गुजरात, मध्य प्रदेश, साउथ-ईस्ट राजस्थान और वेस्ट उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों मे दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग ने बताया कि 29 जून से उत्तर भारत में बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है।Monsoon Forecast 2024

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button