Weather

Monsoon Forecast 21 August 2024 : भारत के अधिकतर राज्यो में मॉनसून फिर से सक्रिय होने के कारण शुरू होने वाला है झमाझम बारिश का एक नया दौर, जानिए मौसम का ताजा पूर्वानुमान

उत्तर भारत के कई राज्यों पर आज इन्द्र देव मेहरबान रहने वाले है। आज हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, यूपी, बिहार और झारखंड में बारिश होने की आशंका हैं।

Monsoon Forecast 21 August 2024 : उत्तर भारत के कई राज्यों पर आज इन्द्र देव मेहरबान रहने वाले है। आज हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, यूपी, बिहार और झारखंड में बारिश होने की आशंका हैं। पहाड़ी राज्यों में जोरदार बरसात होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने भारत के कई राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली एनसीआर में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने वाला है।

Monsoon Forecast 21 August 2024

Monsoon Forecast 21 August 2024

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में दो दिन भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में जबरदस्त बारिश होने के आशंका हैं। आज जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में झमाझम बारिश होने की उम्मीद है।Monsoon Forecast 21 August 2024

मौसम विभाग ने कहा कि कल अरब सागर से नमी लेकर दक्षिण-पश्चिमी हवाएं दिल्ली से होकर गुजरने वाली मानसून ट्रफ की ओर बढ़ीं और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ, शुष्क हवा गर्म और आर्द्र मानसूनी हवाओं के संयोजन के कारण दिल्ली में भारी बारिश हुई।

यह भी पढे : Monsoon Forecast Rajasthan 21 August : राजस्थान में फिर से शुरू होने वाला है भारी बारिश का एक नया दौर, कल से राजस्थान के इन जिलों में शुरू होगा बारिश का एक नया दौर

कल दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। जिससे जगह-जगह बाढ़ आ गई। जिससे कई जगहों पर यातायात भी प्रभावित हुआ। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने आज शाम तक दिल्ली में मौसम में बदलाव होने का अनुमान जताया है। साथ ही 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग आज दिल्ली-एनसीआर के कई जगहों पर भारी बारिश होने की आशंका जता रहा है।

Monsoon Forecast 21 August 2024

उत्तर प्रदेश में भी इन्द्र देव मेहरबान नजर आ रहे है। मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया है।

भारी बारिश के कारण कई नदियों में बाढ़ आ गई है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा हैं।Monsoon Forecast 21 August 2024

मौसम विभाग ने आज और कल उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, अमेठी, अयोध्या, बिजनौर और सहारनपुर समेत कई जगहों पर भारी बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया है।

यह भी पढे : Monsoon Update Today 20 August : अगले 48 घंटों के दौरान हरियाणा, पंजाब और कश्मीर समेत इन राज्यों में जबरदस्त बरसात होने की पूरी संभावना, जानिए आने वाले दिनों के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने मानसूनी हवाओं के कारण आज हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान के भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, टोंक और उदयपुर में कल भारी बारिश होने की संभावना है।Monsoon Forecast 21 August 2024

केरल के कई जिलों में कल भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, पलक्कड़ और मलप्पुरम में तेज कड़कड़ाहट के साथ बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।Monsoon Forecast 21 August 2024

Monsoon Forecast 21 August 2024

आज हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button