Weather

Monsoon Forecast 25 August 2024 : 27 अगस्त तक हरियाणा, राजस्थान और पंजाब समेत इन राज्यों में बारिश जारी रहने की संभावना, जानिए आने वाले दिनों के मौसम का हाल

ताजा मौसम बुलेटिन के अनुसार हरियाणा,पंजाब और दिल्ली में 27 अगस्त तक बारिश जारी रहने की संभावना हैं।

Monsoon Forecast 25 August 2024 : ताजा मौसम बुलेटिन के अनुसार हरियाणा,पंजाब और दिल्ली में 27 अगस्त तक बारिश जारी रहने की संभावना हैं। 27 अगस्त के बाद हरियाणा,पंजाब और दिल्ली में मानसून कमजोर रहने की संभावना है। इस अवधि के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है।

इस बार मानसून के नतीजे लंबे समय के लिए भरोसेमंद नहीं हैं। जिस कारण 4 से 5 दिनों के बाद मौसम के पूर्वानुमान की सटीकता कम हो जाती है। इसलिए, सिस्टम की वास्तविक गति के अनुसार पूर्वानुमान की समीक्षा हो रही है।

Monsoon Forecast 25 August 2024

इस सिस्टम से उन क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। जहां इस समय इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में फिलहाल बारिश की कमी है, लेकिन अगले हफ्ते अच्छी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढे : Monsoon Update Rajasthan 25 August : राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर समेत इन जिलों में आज बारिश होने की संभावना, जानिए आज दिन भर के मौसम का हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान, हरियाणा राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा, झारखंड, रायलसीमा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश हुई।

बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, ओडिशा, गुजरात, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश हुई।

आज हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, करनाल, पंचकूला, जींद, यमुनानगर, पलवल, रोहतक, नूंह, कैथल और पलवल में बारिश होने की संभावना है।

आज राजस्थान के जयपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा, धौलपुर, उदयपुर, राजसमंद, झालावाड़, पाली, बांसवाड़ा और सिरोही में भारी बारिश होने की संभावना है।Monsoon Forecast 25 August 2024

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button