Weather

Monsoon Forecast 8 August 2024 : आज और कल हरियाणा ,राजस्थान और पंजाब समेत इन राज्यों में जारी रहेगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

आज हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश और असम में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

Monsoon Forecast 8 August 2024 : अगस्त की शुरुआत से ही उत्तर से लेकर दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है। आज हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश और असम में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग ने आज पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, गुजरात, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

 Monsoon Forecast 8 August 2024

मौसम विभाग ने गुजरात में भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है। पिछले दो दिनों में गुजरात के विभिन्न जिलों में बारिश से राहत के बाद आज से अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढे : Mausam Forecast News 5 August : भारत के कई हिस्सों में मॉनसून की जोरदार बरसात से बाढ़ जैसे हालात,जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए गुजरात में तूफान की चेतावनी जारी की है। साथ ही मछुआरों को अगले पांच दिनों तक समुद्र में न जाने को कहा गया है।

 Monsoon Forecast 8 August 2024

आज उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में बादल छाए रहेंगे इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की भी उम्मीद है। मौसम विभाग ने आज बिहार के चंपारण, सीतामढी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सारण, सीवान, गोपालगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। Monsoon Forecast 8 August 2024

यह भी पढे : Monsoon Forecast 7 August 2024 : आज मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा और राजस्थान समेत इन राज्यों में होगी बरसात, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आज उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, पौड़ी और टिहरी में भारी बारिश होने की संभावना है।

 Monsoon Forecast 8 August 2024

मौसम विभाग ने आज और कल हरियाणा ,राजस्थान, पंजाब, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघायल, ओडिशा,पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण , गोवा और कर्नाटक में भारी बारिश होने की आशंका है। Monsoon Forecast 8 August 2024

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button