Monsoon Forecast Jharkhand 24 August : झारखंड के लातेहार, रांची, बोकारो और हजारीबाग समेत इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
झारखंड के लातेहार, रांची, बोकारो, हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह, कोडरमा, पलामू, गढ़वा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम और खूंटी में मौसम को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Monsoon Forecast Jharkhand 24 August : झारखंड में आज भारी बारिश होने की आशंका हैं, कुछ जिलों में आज भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम को देखते हुए झारखंड के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड पर पड़ेगा।
झारखंड के लातेहार, रांची, बोकारो, हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह, कोडरमा, पलामू, गढ़वा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम और खूंटी में मौसम को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Monsoon Forecast Jharkhand 24 August

उत्तर-पूर्वी झारखंड में देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़, धनबाद और गिरिडीह में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि आज भारी बारिश होने की संभावना है।

झारखंड में भारी बारिश जारी है। बारिश होने से भीषण गर्मी से भी राहत मिली है। पिछले 24 घंटों से झारखंड में बारिश का दौर जारी है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज़ बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार आज झारखंड के 13 जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को बिजली गिरने से सावधान रहने की सलाह दी गई है और बिना काम के घर से निकलने से मना किया गया है।




































