Weather

Monsoon Forecast July 2024 : राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत इन राज्यों मे अगले 4 दिनों तक जमकर होगी बारिश,मौसम विभाग ने जारी किया मानसून पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक हरियाणा, राजस्थान, पंजाब , उत्तर प्रदेश,और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है।

Monsoon Forecast July 2024 : मानसून तय समय से छह दिन पहले 2 जुलाई को पूरे भारत में पहुंच चुका है। भारत के ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश हो रही है। पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में हालात बदतर हैं। भारी बारिश के कारण मणिपुर और असम बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम,मेघालय, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, असम, नागालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

Monsoon Forecast July 2024

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक हरियाणा, राजस्थान, पंजाब , उत्तर प्रदेश,और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है।

यह भी पढे : Monsoon forecast 4 July 2024 : उत्तर भारत के इन राज्यों में 6 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, दिल्ली, पूर्वी गुजरात,कर्नाटक, कोंकण , गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

Monsoon Forecast July 2024

पश्चिम बंगाल,जम्मू कश्मीर,ओडिशा, लद्दाख, रायलसीमा,महाराष्ट्र, मराठवाड़ा , केरल, लक्षद्वीप, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

यह भी पढे : Monsoon Update 4 July 2024 : उत्तर भारत के इन राज्यों में आज मॉनसून दिखाएगी अपना ताड़व, अगले 3 दिनों तक होने वाली है भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों के दौरान भारत के उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में बिजली कड़कने और तेज गरजना के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार भारत में मानसूनी बारिश के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

Monsoon Forecast July 2024

इसके अगले 4 से 5 दिनों तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा , झारखंड , केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, गोवा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में विभिन्न स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button