Cold Weather:हरियाणा,पंजाब और चंडीगढ़ में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी,जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
पंजाब,हरियाणा और चंडीगढ़ में भी कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।राजस्थान

Cold Weather:दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है।मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों से कोहरा छाने की उम्मीद है।
उत्तर भारत में ठंड का सफेद कहर अभी कुछ और दिनों तक जारी रहने वाला है।मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक दिल्ली, हरियाणा में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने 31 दिसंबर तक दिल्ली,हरियाणा और चंडीगढ़ में सुबह और रात के दौरान भारी कोहरा छाने की उम्मीद है।
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण ठंड और कोहरा छाने की उम्मीद है।
आईएमडी के मुताबिक,गुरुवार को यूपी,हरियाणा,चंडीगढ़ और दिल्ली,राजस्थान और मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा।पटियाला,अंबाला,चंडीगढ़,हरियाणा,दिल्ली,पालम,बरेली,लखनऊ,वाराणसी और ग्वालियर में दृश्यता 30 मीटर से कम थी।
मौसम विभाग की ओर से आज घने कोहरे के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है।सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि पंजाब,हरियाणा और चंडीगढ़ में भी कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।राजस्थान में येलो अलर्ट और उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट है।
मौसम विभाग ने 31 दिसंबर तक दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में सुबह और रात के दौरान भारी कोहरा छाने की चेतावनी भी जारी की है आईएमडी ने लोगों से घने कोहरे में गाड़ी चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग करने को कहा है।
30 और 31 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है।31 दिसंबर से 2 जनवरी तक यूपी, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।