ऑटो सेक्टर मे तहलका मचाने के लिए लॉन्च हुई New 2024 Kia Carens, अपडेटेड फीचर्स के साथ मिले नए वेरिएंट
2024 Kia Carens: किआ इंडिया ने भारत में 2024 कैरेंस एमपीवी को 10.52 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है।

New 2024 Kia Carens: किआ इंडिया ने भारत में 2024 कैरेंस एमपीवी को 10.52 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। डीजल इंजन वाली कैरेंस की कीमत 12.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
कंपनी ने 6-सीटर Kia कैरेंस को शुरुआती कीमत 12.12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) पर लॉन्च किया है। इसके न्यू डीजल मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट भी पेश किए गए हैं, जिससे KIA कैरेंस के कुल वेरिएंट 23 से बढ़कर लगभग 30 हो गए हैं।
2024 किआ कैरेंस एक्स-लाइन में अपग्रेड के साथ कई नए फीचर्स मिलते हैं, जिसमें डैशकैम, सभी विंडो के लिए वॉयस कमांड के साथ ऑटो अप और डाउन और 7 सीटर केबिन लेआउट शामिल हैं।
किआ कैरेंस एक्स-लाइन को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। इसके प्रेस्टीज+ (O) वेरिएंट में अब सनरूफ, एलईडी मैप लैंप और रूम लैंप मिलता है। साथ ही इसमें 7-स्पीड DCT और 6-स्पीड AT गियरबॉक्स दोनों विकल्प दिए जा रहे हैं।
इसके अलावा, प्रेस्टीज (ओ) वेरिएंट में कई नए फीचर्स भी हैं, जिनमें लेदरेट-रैप्ड गियर नॉब, पुश-बटन स्टार्ट के साथ स्मार्ट-की, एलईडी रियर कॉम्बिनेशन लैंप, एलईडी डीआरएल और पोजिशनिंग लैंप शामिल हैं। प्रेस्टीज (O) को 6-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्पों में लिया जा सकता है।
इसका प्रीमियम (O) वेरिएंट भी पहले से ज्यादा फीचर्स से भरपूर हो गया है। अब इसमें बिना चाबी वाली एंट्री, 8-इंच डी/ऑडियो सिस्टम, शार्क फिन एंटीना, स्टीयरिंग व्हील-माउंटेड रिमोट कंट्रोल और बर्गलर अलार्म मिलता है।
इसके अलावा, किआ इंडिया ने सभी कैरेंस वेरिएंट में स्मार्टफोन के लिए 180W चार्जर की पेशकश शुरू कर दी है, जो पहले उपलब्ध 120W चार्जर से अधिक शक्तिशाली है।
2022 में इसकी पहली लॉन्चिंग के बाद से 1.5 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। बाजार में यह मारुति अर्टिगा का प्रीमियम विकल्प है।