Monsoon Ka Taja Update : उत्तर भारत में भीषण गर्मी से लोग बेहाल,जानिए उत्तर भारत मे मानसून से कब होगी बारिश
उत्तर भारत के लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं जबकि दक्षिणी राज्यों मे बारिश हो रही हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून भी इस बार तय समय से पहले भारत के पश्चिमी हिस्से में पहुंच गई है।

Monsoon Ka Taja Update : उत्तर भारत के लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं जबकि दक्षिणी राज्यों मे बारिश हो रही हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून भी इस बार तय समय से पहले भारत के पश्चिमी हिस्से में पहुंच गई है।
आईएमडी के अनुसार,यूपी,बिहार और झारखंड में आज भी भीषण गर्मी जारी रहेगी। मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़,झारखंड,उत्तर प्रदेश,बिहार,पश्चिम बंगाल,ओडिशा,पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू चलेगी।
भारत में इस समय दो तरह का मौसम बना हुआ है।एक तरफ जहां उत्तर भारत में भीषण गर्मी जारी है।दूसरी ओर, महाराष्ट्र, केरल और पश्चिम और दक्षिण के अन्य हिस्सों में मानसून से भारी बारिश हो रही है।Monsoon Ka Taja Update
उत्तर-पूर्वोत्तर भारत को अभी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है। इन राज्यों में लोग गर्मी से बेहाल है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में लू चलने की संभावना जताई है।
केरल में मानसून तय समय से पहले ही दस्तक दे चुका है। तमिलनाडु में भी भारी मानसूनी बादल छाए हुए हैं। मानसून से कर्नाटक के अधिकांश हिस्से मे बारिश हो रही है।Monsoon Ka Taja Update
यह भी पढे : Barish Kab Hogi India: चिलचिलाती गर्मी से मिलने वाला है छुटकारा,इन राज्यों की ओर तेजी से बढ़ रहा मॉनसून,
आंध्र प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मॉनसून की बारिश जारी है। तेलंगाना के अधिकांश हिस्सों में मानसून से भारी बारिश हो रही है।
महाराष्ट्र में मानसून के बादल जमकर बरस रहे हैं। दो दिन पहले मुंबई में मॉनसून के पहुंचने से महाराष्ट्र और मुंबई के लोगों ने राहत की सांस ली है। गुजरात में भी कल से मानसूनी बारिश शुरू हो गई है।
गुजरात में मॉनसून 15 जून को पहुचता है,लेकिन इस बार मॉनसून सामान्य से थोड़ा तेजी से चल रहा है।15 जून तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मानसून पहुचने की संभावना है ।अगर मॉनसून की यह रफ्तार जारी रही तो 15 जून को झारखंड और बिहार मे पहुच सकता है ।Monsoon Ka Taja Update
राजस्थान, यूपी और उत्तराखंड में 25 जून के बाद ही मानसूनी बारिश होगी ।जहां तक हिमाचल और कश्मीर मे मानसून पहुचने की बात है तो 25 जून के बाद ही यहा मानसून पहुचेगी।दिल्ली,हरियाणा और पंजाब में 29 जून तक मानसून पहुचने की संभावना है।