Weather

Monsoon Latest Update : भारत मे मानसून की बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी,अबकी बार भारत पर मेहरबान रहेगा मानसून

मौसम विभाग ने कहा,इस साल जून से सितंबर तक चलने वाले देश के मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है।

Monsoon Latest Update : मौसम विभाग ने मानसून का दूसरा पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी ने कहा की सामान्य प्री-मानसून के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग ने कहा कि भारत में 29 मई तक सामान्य प्री-मॉनसून बारिश होगी।

इस बीच चक्रवाती तूफान रेमल का असर अभी तक नहीं पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार,चक्रवात अब रफ्तार पकड़ सकता है। पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश होने का अनुमान है। बंगाल के कुछ हिस्सों में तूफान आ सकता है।Monsoon Latest Update

Monsoon Latest Update

मौसम विभाग के अनुसार, भारत में अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।30 मई के बाद गर्मी कम होने लगेगी।अगले तीन दिनों तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। देश के कई राज्यों में इस समय चिलचिलाती गर्मी जारी है।Monsoon Latest Update

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश और बिहार भी लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं। गुजरात और मध्य प्रदेश में भी लू चलने का अनुमान है।

Monsoon Latest Update

आईएमडी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मानसून 31 मई तक केरल मे दस्तक देने वाला है। पिछले साल,मानसून 19 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक दी थी,उसके बाद नौ दिन की देरी से 8 जून को मानसून केरल मे पहुंचा था।

इस बार मॉनसून समय पर पहुंचने की संभावना है। परिस्थितियाँ अनुकूल होती जा रही हैं। अगले 5 दिनों में मानसून केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी के कुछ हिस्सों मे दस्तक देने वाला है।Monsoon Latest Update

Monsoon Latest Update

आईएमडी के अनुसार, मानसून 16 से 21 जून के बीच मध्य प्रदेश में दस्तक दे सकता है।25 जून से 6 जुलाई तक मानसून हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में दस्तक दे सकता है।18 से 25 जून तक मानसून बिहार,झारखंड,उत्तर प्रदेश में दस्तक दे सकता है।

जलवायु के दो पैटर्न बनते हैं, जिनसे मानसून की स्थिति का पता चलता है। अल नीनो और ला नीना। पिछले साल की तुलना में इस बार ला-नीना के आसार बन रहे हैं।

अल-नीनो स्थितियां ख़त्म हो गई हैं। अगले 3 से 5 सप्ताह में ला-नीना पूरी तरह से मजबूत हो जाएगा। सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान है। आईएमडी का अनुमान है कि इस साल 106% बारिश होगी।Monsoon Latest Update

Monsoon Latest Update

मौसम विभाग ने कहा,इस साल जून से सितंबर तक चलने वाले देश के मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है।

आईएमडी ने कहा कि भारत के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में मानसून के दोरान सामान्य से अधिक बारिश होगी। भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में बारिश सामान्य से कम होने की संभावना है।

यह भी पढे :Mausam Ki Jankari Haryana : चिलचिलाती गर्मी से हरियाणा वासी परेशान,सुबह 11 बजते ही लू शुरू

पिछले साल भारत में मॉनसून सीजन के दौरान कुल 94 फीसदी बारिश हुई थी।भारत में कुल बारिश का 70 प्रतिशत बारिश दक्षिण-पश्चिम मानसून अवधि के दौरान होती है।

यह भी पढे :Mausam Update : भीषण गर्मी के बीच उत्तर भारत में मानसून को लेकर अच्छी खबर,मौसम विभाग ने उत्तर भारत मे मानसून आने की तारीख का किया ऐलान

भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की गति केरल में मानसून की शुरुआत से स्पष्ट होती है। यह गर्म और शुष्क मौसम से बारिश के मौसम की ओर बढ़ने को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण संकेतक है।Monsoon Latest Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button